CBSE 12th Result : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस बार 87.33 फीसदी छात्र हुए पास

pnpandey
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 12वीं कक्षा में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए 

नई दिल्ली। शनिवार को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 12वीं कक्षा में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6फीसदी बेहतर है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 5 फीसदी कम है। बता दें कि पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Share This Article
Leave a Comment