राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के वागड़ में बांसवाड़ा के प्रथम दौरे पर पहली बार आगमन पर ओबीसी अधिकार मंच ने स्वागत किया।

pnpandey

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के वागड़ में बांसवाड़ा के प्रथम दौरे पर पहली बार आगमन  पर ओबीसी अधिकार मंच ने स्वागत किया। मंच के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत भावसार के नेतृत्व में एक

प्रतिनिधिमंडल ने कल्ला को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन देकर  देश में ओबीसी की जातिगत जनगणना करने , सामाजिक आर्थिक व जातिगत जनगणना 2011 के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने, राज्य में मिलने वाला ओबीसी को 21 प्रतिशत और एमबीसी को 5 प्रतिशत  आरक्षण अनुसूचित क्षेत्र में लागू कराने राज्य में मिलने उम्र व प्रतिशत की छूट के प्रावधान को लागू करवाने , मांग पत्र में बताया गया कि अनुसूचित क्षेत्र में ओबीसी-एमबीसी की जनसंख्या 21 से 25 प्रतिशत होने के बावजूद आरक्षण से वंचित रखा गया है।  रीट भर्ती 2021 में राजस्थान के पूरे राज्य में रहने वाले ओबीसी – एमबीसी वर्ग को चयन व पात्रता में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है (आदेश क्रमांक प.7 (13)प्रारंभिक शिक्षा /आयो/ 2019 दिनांक 16.12 .2020) लेकिन उक्त छूट से टीएसपी का ओबीसी – एमबीसी वर्ग वंचित है, छूट का प्रावधान लागू करवाने की मांग की गई। साथ ही राजस्थान के सभी नगर निकाय व पंचायत समिति मुख्यालय पर ज्योतिबा फुले व सावित्री फुले के नाम पर चौराया निर्माण कर मूर्ति लगाने तथा प्रत्येक जिले में एक एक  विद्यालय इन महान समाज सुधारक के नाम से बनवाए जाने की मांग रखी । अनुसूचित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं में सदस्यों के पदों पर ओबीसी एमबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए , मंडल आयोग की समस्त सिफारिशों को लागू करवाया जाए , टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी एमबीसी की जनगणना की जावे तथा राज्य में ओबीसी की जनसंख्या 52 प्रतिशत से अधिक होने की वजह से ओबीसी आरक्षण 52 प्रतिशत करवाया जावे । प्रतिनिधि मंडल में ललित कलाल, जयंत पाटीदार,  सर्वेश दर्जी , विनोद माली , रोनक ,फौजी हेमन्त भोई , कंवर लाल गुर्जर,  हर्षित कंसारा , योगेश टेलर आदि ने ओबीसी की मांगों को पूरा करने की मांग  की है। उक्त जानकारी ओबीसी अधिकार मंच के संदेश कलाल ने दी।

Share This Article
Leave a Comment