राजस्थान। कांग्रेस द्वारा राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) के आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राजनीति संबंधी समन्वय समिति में खुलकर चर्चा की गई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया है. राजनीति संबंधी समन्वय समिति के सदस्य थरूर ने अपने साथी नेताओं के साथ एक तस्वीर साझा की. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘राजनीतिक समिति के सदस्यों द्वारा बीती रात के मंथन के बाद इसके कुछ सदस्य सामूहिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए. यह चर्चा इस बात की ठोस मिसाल है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कायम है.’
.कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि संगठन की विभिन्न समितियों में युवाओं के लिए 50 प्रतिशत जगह आरक्षित करने, स्थानीय स्तर पर मंडल समितियां बनाने, पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक आकलन इकाई बनाने और एक पद पर किसी व्यक्ति के लगातार पांच साल से ज्यादा नहीं रहने की व्यवस्था तय करने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. चिंतन शिविर के लिए बनी संगठन संबंधी समन्वय समिति के सदस्य माकन के अनुसार, ‘ब्लॉक और पोलिंग बूथ के बीच मंडल समितियां बनाने का प्रस्ताव आया है

