मौसम विभाग का ऐलान, इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक होगी भारी बारिश
देश में मॉनसून दाखिल हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में जमकर बरसात होनी है

देश में मॉनसून (Monsoon) दाखिल हो चुका है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में जमकर बरसात होनी है. गुजरात, कोंकण, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय भागों में, तेलंगाना आदि जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी तूफान के आसार हैं. मौसम विभाग (IMD) ने ट्वीट्स करके जानकारी दी है कि 28 जुलाई तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कई भागों में पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में बरसात होगी. ओडिशा और गुजरात में आज तेज बारिश के आसार हैं. झारखंड में 28 और 29 जुलाई को अधिक बारिश की संभावना है. वहीं, तेलंगाना में 27 जुलाई तक भारी बरसात होगी.

