अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट कर लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है

pnpandey

राजस्थान में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट कर लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है.

जयपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 16438 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 5,30,875 पर पहुंच गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर हेल्थ प्रोटोकॉल को लेकर आम जनता से अपील की है.

Corona case in Rajasthan,  appeal of CM Ashok Gehlot

CM गहलोत की अपील

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मैं बहुत चिंतित हूं कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लगातार संपर्क में है. जब तक कोविड प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं होगी संक्रमण की चेन नहीं टूट सकती है.

गहलोत ने कहा कि मुख्य बात यह है कि जब तक आमजन जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइंस और कोरोना प्रोटोकॉल का अच्छी तरह से पालन नहीं करेंगे तब तक इस घातक कोरोना संक्रमण पर काबू पाना संभव नहीं होगा.

दरअसल, प्रदेश में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इस पखवाड़े की पालना को लेकर गृह विभाग की ओर से 

गाइडलाइन में संशोधन किया जा रहा है. लेकिन, सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. इसलिए सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर ट्वीट कर लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालना करने की अपील की है.

Share This Article
Leave a Comment