*मदारेश्व महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर 20 मीटर ऊँची हाई मास्क आधुनिक लाईट का लोकार्पण।
नगर परिषद बाँसवाड़ा के वार्ड 57 परिसीमन क्षेत्र स्थित दत्त मदारेश्वर महादेव मंदिर पर हाई मास्क लाईट का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री आदरणीय श्री अर्जुनसिंह जी बामनिया साहब अध्यक्षता नगर परिषद सभापति आदरणीय श्री जैनेंद्र जी त्रिवेदी सर विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति आदरणीय श्री राजेश जी टेलर एवं स्थानीय वार्ड 57 पार्षद श्रीमती हेतल जी गरासिया कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव श्री अतीत जी गरासिया एवं पार्षद श्री धर्मेंद्र जी तेली रहे। मंदिर परिसर में शहर सबसे ऊँची 20 मीटर ऊँचाई वाली हाई मास्क लाईट से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में मदारेश्वर मंदिर प्रांगण में हाई मास्क लाईट भी विकास कार्यों कि सूची में
सम्मिलित था और हाल हाई हुई नगर परिषद कि बैठक में पार्षद हेतल गरासिया। ने सभापति महोदय जी को लिखित आग्रह पत्र के माध्यम से वार्ड 57 में जनहित एवं देवालयों से जुड़े 5 सूत्री विकास कार्यों में हाई मास्क लाईट को भी प्राथमिक पर रखा था। जिसपर मंत्री महोदय जी एवं सभापति महोदय जी ने कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यादेश जारी कर शहर को सुसज्जित करने की श्रृंखला में ज़िले के सबसे बड़े शिवालय दत्त मदारेश्वर पर हाई मास्क आधुनिक लाइट लगवाई गई जिससे शिवरात्रि में ज़िले भर से आने वाले कावडयात्रियों एवं भक्तों हेतु रात्रिकाल में भरपूर रोशनी की व्यवस्था हुई है। उन्होंने कहा कि यह लाइट पर्यटन, सौंदर्य और श्रद्धालुओं कि सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
शहरवासियों सहित ज़िले से आने वाले भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं कि आस्था के केंद्र पर हाई मास्क लाईट का वादा पूरा होने पर समस्त क्षेत्रवासियों श्रद्धालुओं दत्त मदारेशवर समिति कि ओर से मंत्री महोदय जी एवं सभापति महोदय जी एवं स्थानीय वार्ड 57 पार्षद हेतल अतीत गरासिया जी का आभार व्यक्त किया गया।
ईस मौक़े पर पूजा अर्चना कर आमंत्रित अतिथि पार्षदगणों का दत्त मदरेश्वर समिति कि ओर से उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया ।जिसमें श्री ज्ञानेंद्र जी त्रिपाठी, श्री सज्जन सिंह जी राठौड़, श्री सुरेश जी कलाल, श्री विक्की जी सिंघानी, श्री भरत जी यादव, श्रीमति गीता धनेश्वर जी यादव श्री संजय जी जैन सहित दत्त मदारेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष आदरणीय मोटा भाई सचिव श्री धरणीधर जी पंड्या कावडसंघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीश्री दीपक द्विवेदी जी श्री आर के अय्यर जी श्री कांतिलाल पटेल जी सहित समस्त समिति सदस्यों आभार व्यक्त करते हैं।
https://khabrekhatakhat.com/2022/youtube/






