Jharkhand में वर्षों से बिजली संकट क्यों है? Mahendra Singh Dhoni की पत्नी साक्षी ने पूछा सवाल
Jharkhand power crisis: झारखंड में बिजली संकट के बीच एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने ट्वीट कर राज्य सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है.
Sakshi Dhoni: झारखंड में एक तरफ जहां गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है. वहीं, गहराते बिजली संकट (power crisis) से भी लोग परेशान हैं. ऐसे में अब बिजली संकट को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सवाल उठाया है. इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बस ये जानना चाहते हैं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है?
लोग हैं परेशान
झारखंड में बिजली संकट से लोग परेशान हैं. इसको लेकर अब साक्षी धोनी ने सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि झारखंड (Jharkhand) के एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहते हैं कि यहां इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें.

एक साल पहले किया था ट्वीट
बता दें कि साक्षी धोनी का आखिरी ट्वीट एक साल पहले था. राज्य के लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया. 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भी लू चलने की आशंका है.
5 से 7 घंटे बिजली कटौती
झारखंड के शहरों मे औसतन 5 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 7 घंटे से भी अधिक बिजली कटौती हो रही है. इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों को गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है.




