विश्व नो तंबाकू डे पर ली शपथ*

pnpandey
*विश्व नो तंबाकू डे पर ली शपथ*
        जयपुर । अजमेर रोड, हीरापुरा, 200 बायपास स्थित श्रीमती कमला देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय पर विश्व नो तम्बाकू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती ममता मेहरा द्वारा सरस्वती मां की पूजा मालार्पण करके समस्त स्टाफ के साथ विश्व नो तंबाकू दिवस पर यह शपथ ली थी वह कभी भी जीवन में स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे साथ ही अपने परिवार, मित्रगण और समाज को भी तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे । व्याख्याता के.सी. भास्कर ने बताया कि आज समाज में तंबाकू का सेवन बढ़ गया है जिसके कारण स्वास्थ्य का खतरा बढ़ गया है हमें अपने स्वास्थ्य का और परिवार का ध्यान रखते हुए तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए साथी लोगों को भी तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करना चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर को कमजोर करता है ताकि समाज में हमारी छवि मान प्रतिष्ठा को भी खराब करता है । इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या ममता मेहरा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर समस्त स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई । व्याख्याता कैलाश चंद थगरिया एवं पब्लिक हेल्थ ग्रुप अध्यक्ष जेपी बुनकर ने बताया कि सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत हम तंबाकू के खिलाफ इस जंग को जीत सकते हैं साथ ही विद्यालय में हुए इस आयोजन की सराहना की ।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस

बांसवाड़ा, आर एस डब्ल्यू एम लिमिटेड मयूर नगर लोधा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।
य़ह जानकारी देते हुए उप महा प्रबंधक लीगल और पी आर मनोज शाह ने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिह शकतावत के
आदेशानुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस को आर एस डब्ल्यू एम लिमिटेड मयूर नगर लोधा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश दत्त तिवारी के
निर्देशानुसार उच्च प्रबंधक दिलीप सिंह सिसोदिया ने सभी कर्मचारियों को तंबाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।
योगेश दत्त तिवारी ने सभी साथियो को तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभाव को जानकारी दी।
इस अवसर पर मिल के अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, जे पी आनन्द, निरज द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, मनोज झा, आलोक सिंह, सुनील कुमार जांगिड़,
गजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र त्रिपाठी, बी एस परिहार, मनोज पांडे, मंगल सिंह एवं यूनियन प्रतिनिधि शिवलाल, पर्वत सिंह,
दिनेश, नाहरजी, कांतिलाल, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु सिंह ने और आभार आदित्य शर्मा ने किया।
Share This Article
Leave a Comment