मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

pnpandey

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

श्रीमाधोपुर। शहरी विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शनिवार रात अपने पैतृक गांव भारनी में पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। शुभ मुहूर्त में रात 11:30 बजे होलिका दहन संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

होलिका दहन के बाद गांव में रामा-श्यामा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री के निवास पर भी देर रात तक रामा-श्यामा करने वालों का तांता लगा रहा।

आज और कल मंत्री झाबर सिंह खर्रा विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही, वे होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मंत्री खर्रा रविवार सुबह 8:30 बजे झुंझुनू के लिए रवाना होंगे, जहां विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment