हाइकोर्ट ने वेटिंग लिस्ट से नियुक्तियां देने पर अंतरिम रोक लगा दी

pnpandey


Rajasthan Patwari Recruitment 2020: राजस्थान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानि आरएसएमएसएसबी ने 2020 में राजस्थान पटवारी भर्ती निकाली थी.यह भर्ती प्रक्रिया 4207 पदों के लिए आयोजित की गई थी. लेकिन जब राजस्थान पटवारी भर्ती 2020 से जुड़ा मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने 566 पदों पर वेटिंग लिस्ट से दी जा रही नियुक्तियों पर अपना फरमान सुना दिया.

हाइकोर्ट ने वेटिंग लिस्ट से नियुक्तियां देने पर अंतरिम रोक लगा दी है, साथ ही कोर्ट ने नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है, जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है. आदेश रितेश कुमार व अन्य की याचिका पर दिया गया है, याचिका में नॉर्मलाइजेशन को चुनौती दी गई है.

Share This Article
Leave a Comment