महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, उदयपुर में शोक

pnpandey

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, उदयपुर में शोक

उदयपुर, 16 मार्च: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से उदयपुर और पूरे मेवाड़ में शोक की लहर है।

अरविंद सिंह मेवाड़, मेवाड़ राजघराने की गौरवशाली विरासत के संरक्षक थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का भी पिछले वर्ष 10 नवंबर 2024 को निधन हो गया था।

उनके निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से पैलेस के बाहर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं, जो पर्यटकों को स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से मेवाड़ की ऐतिहासिक परंपरा और धरोहर से जुड़े लोगों में गहरा दुःख है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment