भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ के जन्मदिवस पर सेवा कार्य सम्पन्न 🎉

pnpandey


भाजपा नगर मंडल, बांसवाड़ा ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में किया फल वितरण

बांसवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मदनलाल जी राठौड़ के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भा.ज.पा. नगर मंडल, बांसवाड़ा की ओर से एक विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी चिकित्सालय, बांसवाड़ा में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। सेवा कार्य में नगर मंडल की टीम के सदस्यों ने भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे समाज सेवा को निरंतर जारी रखेंगे।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि यह सेवा गतिविधि प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ के प्रेरणादायक नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण को समर्पित है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

यह जानकारी भाजपा कार्यकर्ता श्री मनीष चौधरी द्वारा प्रदान की गई।

Share This Article
Leave a Comment