थानाध्यक्ष अमृतलाल मीणा ने बताया कि इन दिनों पड़ोसी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव चल रहा है. ऐसे में सभी थानों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गुजरात पुलिस गिरफ्तार कर रही है. गुजरात पुलिस ने डूंगरपुर जिले के फरार आरोपियों की सूची भेजी थी, ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके. वीरपुर मेवाड़ा निवासी बयोदा सरपंच पति अनुतोष रोट उर्फ आशुतोष (40) पुत्र देवीलाल रोट के खिलाफ वर्ष 2015 से मेघराज, मोडासा व इसरी थाने में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिसमें आरोपी फरार चल रहा था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में गुजरात पुलिस की टीम ने छापेमारी भी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. रामसगड़ा थाना पुलिस ने आरोपी आशुतोष रोट को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना गुजरात के मोडासा, इसरी और मेघराज थाने को दे दी गई है. इसके बाद गुजरात पुलिस आरोपी को लेने रामसगड़ा थाने पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है.

