ओ.एस. ग्लोबल अकैडमी में पहले दिन बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत
बेवर, मैनपुरी – ओ.एस. ग्लोबल अकैडमी, मझोला, बेवर में नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस खास मौके पर स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने फीता काटकर शुभारंभ किया, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
स्कूल के प्रबंधक गांधी दुबे और डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अध्यापकों ने नन्हे छात्रों को उपहार देकर उनका अभिनंदन किया। अध्यापिका कु. आस्था दीक्षित ने बताया कि विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खेल-कूद और बैठने की ठंडी और आरामदायक व्यवस्था की गई है।
पहले दिन बच्चों की झिझक दूर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अवकाश के दौरान बच्चों ने झूले झूलकर और खेलकूद में भाग लेकर खूब आनंद लिया। कई बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शुरुआत में वे घबराए हुए थे, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने नए दोस्तों के साथ घुलना-मिलना शुरू कर दिया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ की अध्यापिकाएं कु. आस्था दीक्षित, आकृति, रश्मि, रागिनी, आँशी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
– संवाददाता, ज़हीर खान, मैनपुरी

