भारी बारिश का अलर्ट, पशुपालकों से विशेष अपील

pnpandey

भारी बारिश का अलर्ट, पशुपालकों से विशेष अपील
डूंगरपुर/बांसवाड़ा, 7 सितम्बर।
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसी क्रम में सनमती गौ चिकित्सा केंद्र और गौ रक्षक दल सागवाड़ा टीम ने आमजन एवं पशुपालकों से विशेष अपील की है कि वे अपने गोवंश को लोहे की सांकल या रस्सियों से न बांधें।
गौ रक्षक दल के प्रमुख त्रिलोक भाई ने कहा कि बरसात के दौरान अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यदि पशु बंधे होंगे तो अपनी जान नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने पशुपालकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि गोवंश को खुला छोड़ने से बाढ़ आने की स्थिति में उनकी जान बच सकती है।
उधर, मौसम विभाग ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा सहित आस-पास के जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment