मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर लंच पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया.

pnpandey

Keshav Prashad Mourya Lunch Party: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर लंच पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया.

UP CM Yogi Adityanath BL Santosh Radha Mohan Attended Deputy CM Keshav Prashad Mourya House Lunch Party
योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव तो साल 2022 में हैं लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी की तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकें चल रही हैं. इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष और यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह कुछ ही दिनों के अंतराल में दूसरी बार लखनऊ पहंचे हैं. राजधानी में बीजेपी के दिग्गजों की बैठक का दौर चल रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर लंच पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया. पिछले दिनों केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की शादी हुई थी.

(हमारे साथजुडने के लीए  7300267596)

 कल से लगातार लखनऊ में बैठकों का सिलसिला जारी है. बैठक में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जा रही है. इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है.

(खबरो के लीए  सम्पर्क करे 9414267596)

: साढ़े चार साल में पहली बार केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, यह थी अहम वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉक्टर कृष्ण गोपाल और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।  उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए लखनऊ के बीजेपी मुख्यालय में चल रही बैठक के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। साढ़े चार साल में यह पहला मौका था, जब योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को उनके बेटे की शादी के लिए बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉक्टर कृष्ण गोपाल और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य के घर 7 कालिदास मार्ग पर बीजेपी कोर कमेटी के सदस्यों का लंच कार्यक्रम रखा गया था। इसी बीच अचानक सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे मुलाकात की और केशव प्रसाद मौर्य को हाल में हुई उनके बेटे की शादी के लिए बधाई दी।

बैठक के पहले दिन इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दौरे के पहले दिन ही भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और सरकार के कामों की समीक्षा की. संगठन के नेताओं से पूछा कि, भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं का क्या हुआ? कितनी घोषणाओं पर अमल हुआ. संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सरकार और पार्टी के बारे में फीडबैक लेते हुए भावी रणनीति की रूपरेखा खींची.

Share This Article
Leave a Comment