गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर वीरभान ने खुदकुशी कर ली है. वह, हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था. इन दिनों भोंडसी स्थित पुलिस एकेडमी में योग शिक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रहा था. घरेलू विवाद को खुदकुशी का वजह बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम के पालम विहार एरिया में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी कर ली. पुलिस इंस्पेक्टर सोहना के कायाकल्प आश्रम में बतौर योगा प्रशिक्षक डेपुटेशन पर तैनात था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
गुरुग्राम में पुलिस इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी: पुलिस इंस्पेक्टर वीरभान ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुदकुशी कर ली. इस बीच वीरभान की पत्नी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, मकान मालिक को भी बुला लिया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो वीरभान कमरे में मृत पड़ा मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

