विभिन्न धाराओं के उल्लंघन विभिन्न धाराओं के उल्लंघन करोना संक्रमण बीमारी के फैलने लोगों की जान जोखिम में डालने पर कायम महा मारी की धारा 3 व आपदा प्रबंधन की धारा 51 पंजीकृत कीया जा सकता है वाटिका संचालन कर्त ध्यान में रखें नियमों को अन्यथा आप कैसे भी हो सकती है
BTP विधायक की शादी में कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, 25 हजार का लगा जुर्माना, देखें
BTP MLA Rajkumar rot’s wedding in Corona era : बीटीपी विधायक राजकुमार रोत की शादी में तय संख्या से कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ने पर प्रशासन ने उनके ससुर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
Rajkumar Rot’s Wedding) में कोविड-19 गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. विधायक की शादी में गाइडलाइन के अनुसार तय संख्या से ज्यादा मेहमान एकत्र हो गए. दिशा-निर्देशों का उल्लंघन (Guideline violation) करने पर प्रशासन ने विधायक के ससुर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना (Penalty) लगाया है. कोरोना काल में की गई विधायक की यह शादी और नियमों के उल्लंघन पर लगाए गए जुर्माने का यह मामला सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है.
डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा सीट से बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत की रविवार को शादी थी. विधायक की शादी अध्यापिका गीता से हुई है. विधायक रविवार को बारात लेकर ससुराल कुशालमगरी पहुंचे तो वहां कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शादी में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसकी सूचना पर प्रशासन ने जांच करवाई. तय संख्या 50 से ज्यादा मेहमान पाए जाने पर विधायक के ससुर महिपाल खराड़ी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
मध्यप्रदेश के रतलाम में अनोखी शादी! दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव तो PPE Kit पहनकर लिये फेरे…
Viral Video: मध्यप्रदेश के रतलाम से एक अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है. यहां दूल्हा-दुल्हन दोनों ने PPE किट पहनकर सात फेरे लिए हैं.
खबरे खाट खट समाचार-पत्र

Viral Video: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. बेकाबू हो चुके कोरोना पर काबू पाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं. इस दौरान इस जरूरी सेवाओं को इजाजत दी गई है. किसी भी तरह से सामाजिक जमावड़े की अनुमति नहीं है. हालांकि शादी और अंतिम संस्कार को लेकर शर्तों के साथ छूट है. शादियों और अंतिम संस्कारों में ज्यादा से ज्यादा कितने लोग शामिल हो सकते हैं इसे लेकर राज्य सरकारों की तरफ से अलग-अलग दिशा निर्देश जारी है. मध्यप्रदेश भी कोरोना से बेहाल है. यहां भी हर दिन 11-12 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं.
मध्यप्रदेश के रतलाम से एक अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है. यहां दूल्हा-दुल्हन दोनों ने PPE किट पहनकर सात फेरे लिए हैं. न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन पीपीई किट में फेरे ले रहे हैं. साथ में मौजूद दो तीन लोगों ने भी पीपीई किट पहन रहा है.
दरअसल शादी से पहले दूल्हे की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. रतलाम के तहसीलदार नवीन गर्ग न्यूज एसेंजी ANI से बात करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को दूल्हे की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई. हम यहां शादी को रुकवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जब शादी करवाने के लिए निवेदन किया गया तो सीनियर अधिकारियों की देखरेख में विवाह को संपन्न करवाया गया. इस दौरान नवदंपत्ति को पीपीई किट्स पहनाए गए ताकि संक्रमन फैलने का खतरा न रहे. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.बता दें कि कोरोना काल में पहले भी ऐसी कई अनोखी शादियां हमें देखने को मिली हैं. एक दिन पहले ही केरल के अलप्पुझा में ऐसी ही एक शादी देखने को मिली थी. जहां, दुल्हन बनी लड़की हॉस्पिटल पहुंची और कोरोना से संक्रमित अपने दूल्हे से पीपीई किट पहनकर शादी की. दुल्हन को कोरोना मरीज दूल्हे ने मंगलसूत्र पहनाया. दोनों ने एक दूसरे को तुलसी की माला पहनाई. इस विशेष शादी के लिए अधिकारियों ने विशेष अनुमति दी थी





