जैसलमेर से बड़ी खबर: किशनघाट में मिला जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप

pnpandey

जैसलमेर से बड़ी खबर: किशनघाट में मिला जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप

जैसलमेर जिले के किशनघाट क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह किशनघाट के पास स्थित नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में एक जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने सबसे पहले इस संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत किशनघाट सरपंच प्रतिनिधि कल्याणराम को इसकी सूचना दी। कल्याणराम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस और एयरफोर्स की टीम मौके पर सुबह पहुंची और क्षेत्र को तुरंत सीज कर लिया गया। बम निरोधक दस्ते ने बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, यह बम बीती रात पाकिस्तान द्वारा जैसलमेर पर किए गए हमले के दौरान गिरा हो सकता है। घटना का समय लगभग रात 10:30 बजे बताया जा रहा है।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन और सेना पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment