जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के विरोध में निवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
निवाई, टोंक | रिपोर्ट: कजोड़ गुर्जर |
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर किए गए नृशंस नरसंहार को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसी कड़ी में टोंक जिले के निवाई कस्बे में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मौन रखकर और कैंडल जलाकर सभी ने शोक जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीराम चौधरी ने कहा, “यह हमला देश की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाई और शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

