पहली बारिश में ही बह गई 529 करोड़ में बनी सड़क, इंजीनियर निलंबित

pnpandey

पहली बारिश में ही बह गई 529 करोड़ में बनी सड़क, इंजीनियर निलंबित

भोपाल से मंडीदीप रोड पर कलियासोत नदी पर बनाए गए पुल की रिटेनिंग वाल और सड़क पहली बारिश में ही ढह गई. भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहरगंज से भोपाल तक की 48 किलोमीटर की इस सड़क की लागत 529 करोड़ बताई जा रही है.

National highway

पहली बारिश में ही बह गई 529 करोड़ में बनी सड़क, इंजीनियर को निलंबित 

  • निर्माण एजेंसी और कंन्सलटेंट को किया गया ब्लैक लिस्टेड
  • पिछले 5 साल में किए गए समस्त निर्माण कार्यों की होगी जांच
  • 529 करोड़ में तैयार की गई थी 48 किलोमीटर सड़क

भोपाल:  

भोपाल से मंडीदीप रोड पर कलियासोत नदी पर बनाए गए पुल की रिटेनिंग वाल और सड़क पहली बारिश में ही ढह गई. भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहरगंज से भोपाल तक की 48 किलोमीटर की इस सड़क की लागत 529 करोड़ बताई जा रही है. इस सड़क और इस पर बनाए गए पुलों का निर्माण मई 2021 में पूरा किया गया था. इस निर्माण के एक साल बाद ही यह सड़क ढह गयी.लगभग 40 मीटर के हिस्से में पुल की सुरक्षा दीवाल के खिसकने से क्षतिग्रस्त हुयी सड़क को लेकर अब भोपाल से दिल्ली तक हलचल मच गयी है.

दो अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
एनएच 12 होने के कारण यह सड़क एनएचएआई के अंतगत आती है. इस सड़क को बनाने का काम एनएचएआई ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को दिया था. सड़क विकास निगम ने दिल्ली के सीडीएस इंडिया लिमिटेड को यह सड़क बनाने का काम दिया था. इसमें कंसलटेंट थीम इंजीनियरिंग जयपुर की कंपनी है. सड़क के ढहने के मामले में लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने कार्रवाई करते हुए सड़क विकास निगम के प्रबंधन एसपी दुबे को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही तत्कालीन जिला प्रबंधन पवन अरोड़ा और सेवानिवृत हो चुके पूर्व एजीएम डीके जैन के खिलाफ विभागीय जांच प्रांरभ कर दी है.

पिछले 5 वर्ष के दौरान हुए सभी निर्माण कार्यों की होगी जांच
इसके साथ ही सड़क की निर्माण एजेंसी सीडीएस इंडिया लिमिटेड और कन्सलटेंट थीम इंजीनियरिंग को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है. प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई ने सड़क की निर्मित संरचना की जांच आईआईटी रूड़की से 2 माह के भीतर करवाए जाने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में पिछले 5 साल में हुए लोक निर्माण विभाग के सभी निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं.

सड़क पर अब लंबे समय तक बंद रहेगा 8 लेन ट्रैफिक
इस सड़क पर अब लंबे समय तक 8 लेन ट्रैफिक बंद रहेगा. इसे 4 लेन पर डायवर्ट किया गया है. भोपाल से होशंगाबाद और जबलपुर के बीच की सबसे मुख्य सड़क होने के कारण सड़क ढहने से ट्रैफिक को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. इस सड़क को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भ्रष्ट तंत्र पर हमला बोलते हुए कहा है कि नेशनल हाईवे का यह पुल पहली बारिश में ही भ्रष्टाचार की भेंट ढह गया. नाथ ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Share This Article
Leave a Comment