भूंडवास गांव में आग का कहर, फायरकर्मियों ने पाया काबू

pnpandey

भूंडवास गांव में आग का कहर, फायरकर्मियों ने पाया काबू

राजसमंद | देवगढ़ उपखंड के भूंडवास गांव में मंगलवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन सिंह पिता हैम सिंह के खेत में लगी डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पैनल) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग तेजी से खेत की बाड़ में फैल गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन केंद्र को सूचित किया। फायर अधिकारी राकेश यादव के निर्देशन में अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। फायर चालक राधेश्याम जोशी, फायरमैन जितेंद्र कुमार और मनीष कुमार सरगरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी भयावह थी कि डीपी पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई थी, लेकिन फायरकर्मियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ग्रामीणों ने फायरकर्मियों की तत्परता और सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Share This Article
Leave a Comment