घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने की आत्महत्या, सात माह पूर्व हुई थी शादी
अलीगढ़ के बरला के गांव दतावली में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते मकान के कमरे में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना बरला के गांव दतावली का 20 वर्षीय सोमवीर पुत्र कप्तान सिंह बढ़ई का कार्य करता था। काफी समय उसने अलीगढ़ में रहकर इस कार्य को किया था। सात माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। करीब चार माह से वह गांव में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। आरोप है कि घर में आये दिन क्लेश होती थी। कई बार रिश्तेदारों ने आकर परिवार के बीच मसले को हल कराया था, मगर कलह शांत नहीं हुई। गुरूवार को घर के सभी लोग खेत पर काम करने गये थे। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
घरेलू कलह से ऊबकर युवक ने की आत्महत्या, सात माह पूर्व हुई थी शादी*
Leave a Comment
Leave a Comment

