रैणी बीसीएमओ कार्यालय भवन बदहाल: मरम्मत को तरस रहा, अधिकारी खतरे में काम करने को मजबूर

pnpandey

रैणी बीसीएमओ कार्यालय भवन बदहाल: मरम्मत को तरस रहा, अधिकारी खतरे में काम करने को मजबूर
प्रशासनिक अनदेखी से गहराया खतरा, किसी बड़े हादसे का इंतजार?

रैणी (अलवर)।
रैणी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) कार्यालय भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। करीब 13 साल पहले बना यह भवन अब मरम्मत की गुहार लगाता नजर आ रहा है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है, छत से चूना व कंक्रीट झड़ रहा है और बरसात में जगह-जगह से पानी टपकने लगा है। इससे कार्यालय में काम करना जोखिमभरा बन चुका है।

स्थिति यह है कि अधिकारी और कार्मिक डर के साये में कार्य करने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में भवन की छत और दीवारें हादसे को दावत दे रही हैं। बीसीएमओ कार्यालय की ओर से बार-बार उच्चाधिकारियों को मरम्मत के लिए पत्र भेजे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, तभी अब तक सुधार के प्रयास नहीं किए गए। समय रहते यदि भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह किसी दिन गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि संबंधित विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान दे और मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।

Share This Article
Leave a Comment