बांसवाड़ा: पुलिस ने फसल की आड़ में हो रही गांजे की खेती पर की बड़ी कार्रवाई, 94 किलो गांजा जप्त

pnpandey

बांसवाड़ा: पुलिस ने फसल की आड़ में हो रही गांजे की खेती पर की बड़ी कार्रवाई, 94 किलो गांजा जप्त

बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फसल की आड़ में हो रही अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने खेत से उगाए गए गांजे के पौधों को उखाड़कर करीब 94 किलो गांजा जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वहीं, डीएसपी गोपीचंद मीणा के सुपरविजन में सदर थाना पुलिस ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

खेत में हो रही थी अवैध गांजे की खेती

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पारंपरिक फसलों की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रखी थी, जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और गांजे के पौधों को जप्त कर लिया।

सदर थाना अधिकारी बुधराम बिश्नोई ने मय जाप्ते (पुलिस टीम) के साथ मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को उखाड़कर जप्त किया। पुलिस अब आरोपी की पहचान और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की कार्रवाई से अवैध तस्करों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह गांजा कहां और किन लोगों को सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment