गणपति मंदिर नई आबादी बांसवाड़ा के परिसर में राज्य सरकार एवं देवस्थान विभाग द्वारा स्वीकृत 2500000 रुपए की राशि

pnpandey
नई आबादीश्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर सेवा मंडल बांसवाड़ा ।
 बांसवाड़ा( 13.10. 2021) श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर नई आबादी  बांसवाड़ा के परिसर में राज्य सरकार एवं देवस्थान विभाग द्वारा स्वीकृत 2500000 रुपए की राशि से बनने वाले सत्संग भवन का भूमि पूजन और 101 सर्व समाज की कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया के मुख्य अतिथि ,  सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि पंडित इंद्र शंकर  झा एवं स्थानीय वार्ड के पार्षद राकेश सेठिया एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों के अथितित्व में नई आबादी गणपति, सेवा मंडल के तत्वाधान में बुधवार को संपन्न हुआ ।
 कार्यक्रम के आरंभ में राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया एवं सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने पंडित इंद्र शंकर झा एवं पंडित सुमन जोशी के आचार्य त्व में विधि-विधान , मंत्रोच्चार , गणपति स्त्रोत पाठ के साथ सत्संग भवन के   नीव हेतु गेती  चलाकर व खुदाई कर भूमि पूजन  किया । तत्पश्चात सर्व समाज के उपस्थित गणमान्य वरो  ने भी कर सेवा कर श्रमदान किया। साथ ही मंत्री बामणिया एवं सभापति त्रिवेदी ने सर्व समाज की 101 कन्याओं जिसमें जनजाति भील समाज की 41 कन्याओं तथा जैन , माली , बिहारी , सिंधी , भावसार , कंसारा , मोची , नेमा , राजपूत ,  जांगिड़ , भोई ,नागर ,दर्जी आदि समाज की 60 कन्याओं को तिलक लगाकर ,चरण  पूजन कर व पुष्प वर्षा के साथ उपहार एवं नगद राशि भेंट करते हुए उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप का दर्जा देते हुए बेटी को पढ़ा कर संस्कारवान बनाते हुए राष्ट्र व सर्व समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया और सर्व समाज को बेटी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया ।
 उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में वह स्थानीय गणपति मंदिर एवं सर्व समाज के धर्म स्थलों के जीर्णोद्धार व उत्थान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे । उन्होंने कहा कि पूर्व में मंदिर में सत्संग भवन की मांग पर ही उन्होंने राज्य सरकार से 2500000 की राशि स्वीकृत करा कर देवस्थान विभाग को सत्संग भवन बनाने की स्वीकृति प्रदान की है । 
कार्यक्रम  के आरंभ में स्थानीय पार्षद राकेश सेठिया वह दीपक  भावसार ने मंत्री बामणिया एवं सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी का पुष्प माला से स्वागत किया साथ ही नई आबादी गणपति सेवा मंडल के सदस्य दीपक भावसार,  मीठालाल माली, ललित जैन ,चंदूमल सेठिया ,राजेश जैन समोसे वाले, मनीष जैन, सुरेश माली ,प्रकाश परमार ,अभय जैन ,गोपाल सिंह चुंडावत ,लक्ष्मी लाल भावसार, रविंद्र माली , पंडित कालू दास बैरागी आदि ने सर्व समाज अतिथि जनो में अध्यक्ष जनक किशोर भावसार ,कालिका माता राजपूत समाज के बापूसिंह , पार्षद महेंद्र सिंह ,अजय राठौड़ , मनीष राठौड़ ,नागर समाज के सुरेश पंड्या,  माली समाज अध्यक्ष  मीठालाल माली , नेमा समाज के पवन चनचावत ,कमलेश  दोसी, सेठिया समाज दादावाड़ी समिति के अध्यक्ष चंदूमल जैन ,कंसारा समाज के कोषाध्यक्ष जुगल किशोर कंसारा ,जांगिड़ समाज के रमेश शर्मा ,भोई समाज के रविंद्र राठौड़, मोची समाज के अशोक परमार ,पत्रकार दीपक श्रीमाल , पंचाल समाज के बलराम पंचाल आदि गणमान्य का मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में कन्याओं को खीर पुरी का भोजन कराया गया साथ ही मंडल एवं सर्व समाज के 10 परिवारों की  हेमलता भाई, ललित जैन , शांति देवी जैन, विद्या देवी सेठिया , अभय सेठिया , चंद्रिका पंचाल , योगिता भावसार ,सुरेश माली आदि ने भी उपहार वह नगद भेट किए गए   ।
साथ 
ही मुख्य कार्यक्रम के सहयोगी व लाभार्थी के रूप में राकेश सेठिया , दीपक भावसार ,राजेश समोसे वाले ,अभय सेठिया , मनीष सेठिया ,सुरेश माली ,मीठालाल माली , दिनेश सोलंकी ,लक्ष्मीकांत भावसार आदि ने सहयोग प्रदान किया ।
इस अवसर पर पहलवान अजय जैन , हिम्मत सिंह, रेखा भावसार, सोनाली ,कलाबाई ,ललिता जैन , महेश शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
 कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन लक्ष्मीकांत भावसार ने किया आभार चंदूमल जैन ने प्रकट करते हुए अतिथियों एवं देवस्थान विभाग के कमिश्नर जितेंद्र उपाध्याय जी का मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं वही मंत्री जी का देवस्थान विभाग की ठेकेदार देवीलाल पाटीदार मंदिर पुजारी कालू दास बैरागी जीने भी देवस्थान विभाग की ओर से मंत्री जी का स्वागत किया गया l
Share This Article
Leave a Comment