केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
गुरुग्राम: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जमालपुर गांव स्थित उनके निवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजनीतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री के साथ कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। स्व. कदम सिंह के निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

