इस गांव में 890 वोटर्स, लेकिन अब तक एक भी मतदान नहीं, जानिए पूरा मामला

pnpandey
इस गांव में 890 वोटर्स, लेकिन अब तक एक भी मतदान नहीं, जानिए पूरा मामला
 सिरोही. राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर सिरोही जिले की पिण्डवाडा आबू विधानसभा के चवरली गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है. मौके पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, एएसपी बृजेश सोनी, जिला परिषद सीओ ने काफी समझाइश की पर ग्रामीण नहीं मानें. यहां कुल 890 वोटर हैं, लेकिन अब तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा है. चवरली गांव के ग्रामीणों की मांग है कि गांव, जो वर्तमान में आदर्श ग्राम पंचायत में आता है, इसे बसंतगढ़ ग्राम पंचायत में जोड़ा जाए. ग्रामीणों का दावा है कि 15 दिन पूर्व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मतदान बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी.
Share This Article
Leave a Comment