गोरखपुर के होटल में कानपुर के कारोबारी की मौत, पुलिस पर हत्या का मुक़दमा दर्ज-

pnpandey


गोरखपुर के होटल में कानपुर के कारोबारी की मौत, पुलिस पर हत्या का मुक़दमा दर्ज- क्या है ये पूरा मामला?

खबरे खटाखट 

मनीष गुप्ता

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक


उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक होटल में कानपुर के एक कारोबारी की संदिग्ध मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है.

कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ 27 सितंबर को गोरखपुर पहुँचे थे और वहाँ एक होटल में रुके थे.

आरोप है कि गोरखपुर पुलिस की एक टीम रात में क़रीब 12 बजे नियमित जाँच के लिए होटल पहुँची और यहाँ ठहरे मनीष गुप्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने घटना के बाद अपने पहले बयान में इसे हादसे में हुई मौत बताया था. लेकिन बाद में परिजनों के दबाव में हत्या का मुक़दमा दर्ज किया. होटल पर छापेमारी में शामिल रहे सभी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

ये रिपोर्ट लिखे जाने तक किसी भी पुलिसकर्मी को गिरफ़्तार नहीं किया गया था. मामले की जाँच क्राइम ब्रांच के दो दी गई है. उधर, कानपुर में मृतक के परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और अभियुक्त पुलिसकर्मियों की गिरफ़्तारी की मांग की 

Share This Article
Leave a Comment