कार्यालय इन दिनों कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है हालत यह है कि कार्यालय में स्वीकृत 12 पदों में से 6 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं जिसके चलते कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है वही कार्यरत कर्मचारी काम के बोझ तले दबे नजर आ रहे हैं राज्य सरकार द्वारा कार्य में कर्मचारियों के नियुक्ति नहीं करने से किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है जानकारी के अनुसार सांगोद में कृषि विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय में सहायक निदेशक समेत 12 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं जिनमें 6 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं मौजूदा समय में कार्यालय में तीन कृषि अधिकारी दो बाबू व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत है जिसमें भी इन दिनों तीनों कृषि अधिकारी अवकाश पर है जिसके चलते कार्यालय का सारा दारोमदार दो बाबुओं के भरोसे चल रहा है उसमें यहां अपने काम से आने वाले किसानों के काम भी नहीं हो पा रहे


