कोटा में पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम

pnpandey
    कोटा में पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम
    कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसने दाऊद इब्राहिम गैंग के गुर्गे को कोटा से गिरफ्तार किया है. आरोपी के ऊपर 6 से ज्यादा हत्या के मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी मुंबई के डोंगरी इलाके से फरार हुआ था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. आरोपी के बारे में इनपुट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जरिए मिला था.

    कोटा. राजस्थान में कोटा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. कोटा पुलिस ने नार्कोटिक्स विभाग की सूचना पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़े बड़े गुर्गे दानिश चिकना उर्फ चिकना फंटम को गिरफ्तार किया है. आरोपी दानिश मुंबई के डोंगरी इलाके से फरार हुआ था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोटा पुलिस को दानिश के कोटा मे होने का इनपुट दिया. जिसके बाद कोटा पुलिस ने दाऊद गिरोह के दानिश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की टा में पकड़ा गया दाऊद गैंग का गुर्गा दानिश चिकना…

    जा

    नकारी के अनुसार मुंबई के डोंगरी इलाके में रहने वाला इनामी बदमाश हिस्ट्रीशीटर दानिश चिकना उर्फ दानिश फंटम है, जिस पर मुंबई में छह अलग-अलग हत्या के मुकदमे दर्ज हैं. वह काफी शातिर होने के साथ-साथ दाऊद इब्राहिम गैंग का एक खास गुर्गा है.

    वह लंबे समय से फरार चल रहा था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी उसकी तलाश में था. क्योंकि दानिश बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों का नेटवर्क संचालित करता था और मुंबई में भी वह इसे सप्लाई करने के काम में जुड़ा हुआ था. उसके पास एक बड़ी गैंग भी कार्यरत थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उसके कोटा से होकर गुजरने की सूचना पुलिस को दी.

    इस मामले में कोटा पुलिस अलर्ट हो गई और हाईवे पर नाकेबंदी करते हुए एक वाहन को रुकवाया. जिसमें 170 ग्राम चरस मिली है, साथ ही आरोपी दानिश चिकना भी उसमें सवार था. ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि आरोपी मुंबई से काफी लंबे समय से फरार था और मुंबई पुलिस भी उसकी तलाश में लंबे समय से लगी हुई थी. ऐसे में अब उसे कोटा से मुंबई पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है.

Share This Article
Leave a Comment