कुलाधिपति के आदेश पर बृज विश्वविद्यालय के निलंबित कुलगुरू पद से हटाए गए

pnpandey


राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश
जयपुर, 11 नवम्बर।
राज्यपाल एवं महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को निलंबित कुलगुरू प्रो. रमेश चन्द्रा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार के परामर्श पर कुलाधिपति को प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, प्रो. रमेश चन्द्रा पर विश्वविद्यालय अधिनियम और परिनियमों की अवहेलना, विश्वविद्यालय के संसाधनों एवं निधियों का दुरुपयोग, अनियमित भुगतान तथा वित्तीय नियमों का उल्लंघन कर विश्वविद्यालय को हानि पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित पाए गए हैं।

यहभी पढ़ें

https://khabreekhtakht.in/2025/11/11/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%9c/


आदेश में उल्लेख है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रो. चन्द्रा को आरोपों के संबंध में युक्तियुक्त व्यक्तिशः सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया था। सुनवाई के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर का परीक्षण करने पर यह पाया गया कि उन्होंने जानबूझकर विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों की अवहेलना की तथा निहित शक्तियों का दुरुपयोग किया।
राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों के साथ यह मामला अब विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुशासनात्मक उदाहरण बन गया है।
(रिपोर्ट – डॉ. राजेश व्यास/रवीन्द्र)
स्रोत: राज्यपाल सचिवालय, जयपुर

Share This Article
Leave a Comment