काशी प्रवास के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में कई प्रमुख हस्तियों ने मुलाकात की। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की अगुवाई में अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी से 9 फरवरी तक होने वाले अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।
वहीं, बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाले आईएएनसीओएन-2025 सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों आयोजनों की सफलता की शुभकामनाएं दी और काशी में धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया।

