जयपुर: झोटवाड़ा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योंकि यहां भाजपा से बागी होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि शेखावत ने खुद को बागी नहीं बताते हुए पार्टी का कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी मूल्य आधारित राजनीति करती है। अगर कोई छोटी-मोटी गलती होती है पार्टी के कार्यकर्ता उसे सुधारने का काम करते है। पार्टी ने जो झोटवाड़ा पर निर्णय लिया है, उससे यहां के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के लिए मां के समान है और हम सब ने पार्टी के लिए बड़ी शिद्दत से काम किया है। इसी तरह भाजपा से टिकट मांग रहे आशुसिंह सुरपुरा ने भी बागी होकर नामांकन पत्र भरा है। सुरपुरा ने इससे पहले साल 2013 के चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
भाजपा से बागी होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया
Leave a Comment
Leave a Comment

