अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की गई

pnpandey

राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में पहली बार चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की गई।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने इस हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत करते हुए पहली राइड का आनंद उठाया।उनके साथ जिला कलेक्टर अंशदीप भी रहे।

पुष्कर में चल रहे होली महोत्सव को नया आयाम देने के लिए हेलीकॉप्टर राइड शुरु की गई है जो पांच मिनट की होगी और पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्कर का नयनाभिराम दृश्य देखकर आनंद उठा सकेंगे। पांच मिनट की इस राइड के लिए प्रति व्यक्ति किराया भी रखा गया है जो कि छह हजार रुपये है। राठौड़ ने जनता से अपील की है कि वे हेलीकॉप्टर राइड का आनंद उठाए और उसके माध्यम से पुष्कर का नजारा देखें।

महोत्सव के तीसरे दिन आज पवित्र सरोवर के सभी 52 घाटों पर सवा लाख दीपों से वहां धार्मिक माहौल के बीच दीपों को सजाया गया। पुष्कर के इतिहास में पहली बार सवा लाख दीपों से सभी 52 घाट जगमगा उठे। साथ ही ब्रह्म घाट पर महाआरती और आतिशबाजी भी की गई

Share This Article
Leave a Comment