सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – “तुष्टीकरण नहीं, न्याय मिलेगा सबको”

pnpandey

सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – “तुष्टीकरण नहीं, न्याय मिलेगा सबको”

रिपोर्टर: ज़हीर खान, मैनपुरी |

मैनपुरी पहुंचे उन्नाव से सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। उन्होंने 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होगी, बल्कि न्याय होगा।

“जो भी 26/11 के दोषी हैं, उन्हें सजा दिलाई जाएगी,” उन्होंने कहा। साथ ही नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे आर्थिक अपराधियों को भारत वापस लाए जाने के सवाल पर बोले,
“धीरे-धीरे सब कुछ होगा, क्रमवार तरीके से। कोई दोषी नहीं बचेगा।”

वफ्फ बोर्ड बिल पर भी साधा निशाना
वफ्फ बोर्ड बिल का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि
“जब अच्छी दवाई दी जाती है तो कीड़े बिलबिलाते हैं। मोदी जी ने ऐसी दवाई दी है जिससे वर्षों से देश को लूटने वाले आज तिलमिला रहे हैं।”

दिल्ली में वफ्फ बिल विरोधियों के पोस्टर लगाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि जो कानून को हाथ में लेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में वफ्फ बोर्ड बिल को चुनौती देने को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,
“लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराने वाले ही अब सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।”

साक्षी महाराज के इन बयानों ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

(

Share This Article
Leave a Comment