CM ममता बनर्जी बोली: कांग्रेस की वजह से PM मोदी बनेंगे और ताकतवर व..

pnpandey

CM ममता बनर्जी बोली: कांग्रेस की वजह से PM मोदी बनेंगे और ताकतवर व…

खबरें खटाखट  Oct 30 2021 
thumb

कोलकाता। बंगाल की CM व TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गोवा दौरे के आखिरी दिन शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रही है, इसकी वजह से पीएम मोदी और ताकतवर बनेंगे। ममता ने कांग्रेस पर गोवा में गठबंधन पर फैसला नहीं लेने का भी आरोप लगाया। पणजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, कांग्रेस फैसला नहीं ले रही है, इसका अंजाम देश भुगत रहा है। ममता ने कहा, ‘मैं सब कुछ अभी नहीं कह सकती, क्योंकि उन्होंने राजनीति को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस की वजह से मोदी जी और पावरफुल होने जा रहे हैं। अगर कोई फैसला नहीं लेता है, तो उसके लिए देश क्यों खामियाजा उठाए? तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को गोवा दौरे के अंतिम दिन वहां मापुसा बाजार का किया दौरा। ममता ने वहां के दुकानदारों से भी बातचीत की।

बताते चलें कि इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी हाल में गोवा दौरे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि भाजपा अगले कई दशकों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में ताकतवर बनी रहेगी। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद अब ममता ने भी इसी बात को दोहराया है। ममता ने आगे कहा, कांग्रेस को पहले मौका मिला था, लेकिन वे मेरे राज्य में भाजपा के बजाय मेरे खिलाफ लड़ रहे थे। टीएमसी ने गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। ममता ने BJP व केंद्र पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन अब ये लोग देश को खत्म करने में जुटे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, LPG की कीमतें दिनों दिन आसमान छू रही हैं। GST से व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन भाजपा इन मुद्दों को हल करने में गंभीर नहीं है।

इससे पहले गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने ममता से मुलाकात की। ममता से मुलाकात से पहले विजय सरदेसाई ने ट्वीट कर बताया कि पिछले दो साल से भाजपा के खिलाफ मजबूत टीम गोवा बनाने के लिए काम कर रहा हूं। इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्षी एकता अहम है। चलो 2022 के बारे में गंभीर हो जाएं। बता दें कि इससे एक दिन पहले ममता ने कहा था कि गोवा को गोवा पर शासन करने दीजिए। दिल्ली की दादागिरी गोवा में नहीं चलेगी। गोवा अपने पैरों पर खड़ा होगा। हम उसकी मदद करेंगे, वे लड़ेंगे। वहीं, गठबंधन के सवाल पर ममता ने कहा, मैंने इस पर पहले भी बात की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह साझा फैसला है। अगर कोई हमारे आना चाहता है, तो ये अच्छा है। हम वोट नहीं बांटना चाहते, लेकिन कोई सामंती व्यवस्था नहीं है कि केवल दिल्ली की पार्टियां ही चुनाव लड़ेंगी।

Share This Article
Leave a Comment