अमरनाथ यात्रा में खौफनाक मंजर: असंतुलित हुआ घोड़ा, 100 फीट नीचे नदी के पास जा गिरा तीर्थयात्री
इन दिनों अमरनाथ यात्रा शुरू हो रखी है| कई कठिनाइयों से गुजरते हुए भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं| दरअसल, कठिनाइयां इसलिए क्योंकि बाबा तक जाता रास्ता बेहद दुर्गम है| जहां से गुजरना बड़ा भारी काम है| ऐसे में इस बीच कभी-कभी घटनाएं भी हो जाती हैं| लोग असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर जाते हैं| वहीं, अब एक ऐसी ताजी घटना भी सामने आई है|
दरअसल, बाबा बर्फानी के दर्शन कर अमरनाथ यात्रा से लौट रहा 50 वर्षीय एक तीर्थयात्री अपने घोड़े के असंतुलित होने के चलते ऊपर से 100 फ़ीट नीचे एक नदी के पास जा गिरा| इधर, इस घटना के बाद सेना के जवानों द्वारा फ़ौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर तीर्थयात्री को बाहर निकाला| तीर्थयात्री की अभीतक जान बची हुई है लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है| उसे गहरी चोटें आईं हैं| घायल तीर्थयात्री को इलाज के लिए श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है|
कोरोना से दो साल रुकी रही यात्रा …..
बतादें कि, कोरोना वायरस के चलते भक्त अपने बाबा बर्फानी के पिछले करीब दो साल से दर्शन नहीं कर पाए लेकिन अब जब कोरोना का कहर खत्म हो गया है तो अमरनाथ यात्रा 2022 को हरी झंडी दे दी गई है| जिसके चलते बाबा के भक्तों की उनके दर पर कतार लगी हुई है| इस साल अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलने वाली है| मसलन, आप 43 दिनों में किसी भी दिन बाबा अमरनाथ के दर्शन कर पाएंगे|

