मसूदा/ब्यावर।
ब्यावर–मसूदा–गोयला स्टेट हाईवे-26A स्थित लसाड़िया टोल प्लाजा को टोलमुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। टोल मुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार से टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से टोल मुक्त कराने के लिए ज्ञापन व वार्ताओं के जरिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन कोई सकारात्मक निर्णय नहीं मिलने पर 2 जनवरी से धरने का रास्ता अपनाया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए धरने को आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ श्रमिक संगठनों, सरपंचों, पूर्व सरपंचों, ट्रांसपोर्टरों, श्रमिक ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में समर्थन दिया।
इस खबर को भी पढ़ें लॉरेंस गैंग के लिए रंगदारी वसूली: पुलिस ने 5 और आरोपी दबोचे
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टोल प्लाजा से स्थानीय वाहनों से वसूली होने से रोजाना आवागमन प्रभावित होता है और लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। समिति ने मांग रखी है कि क्षेत्रीय नागरिकों के वाहनों को टोल से पूर्णत: मुक्त किया जाए।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि जब तक मांग पर निर्णय नहीं होता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च स्तर पर भिजवाने की बात कही है।

