अलीगढ़ में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बासौड
खबरें खटाखट न्यूज़ डेस्क अलीगढ़ सोमवार के दिन गांव देहात के पथवारी मंदिरों में बासौड़ा का पर्व मनाया। शीतला माता की पूजा-अर्चना हुई। परिवार को बीमारियों से बचाव के लिए मनौती मांगी। मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया। गांव देहात के पथवारी मंदिरों में शीतला माता की पूजा अर्चना को महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह पांच बजे से ही माता के मंदिरों में शीतला माता की पूजा करने के लिए आई महिलाओं ने रोली-मोली, पूआ, पकौडी सहित अनेक पकवानों से भोग लगाया। कई जगह महिलाएं समूह के रूप में गीत गाते हुए पूजा करने आईं। एक दिन पहले बनाए पकवानों को सुबह जल्दी ही मंदिरों में पुए, खीर आदि का भोग लगाकर खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की।
अलीगढ़ में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया बासौड
Leave a Comment
Leave a Comment

