माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर कर दी गई हत्या
मारा गाया माफिया अतीक और अशरफ
Prayagraj : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल जांच के लिए ले जाने के दौरान तीन हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी. जिस वक्त यह घटना घटी, वहां मीडिया की टीम भी मौजूद थी. मीडिया के कैमरे के सामने ही तीन हमलावरों ने दोनों को नजदीक से गोली मार दी. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


