CM गहलोत ने लोकार्पण के बाद सभा स्थल पर नाथद्वारा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, कही ये बड़ी बात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जैन परिवार की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया.

राज समंद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) आज राजसमंद (Rajsamand News) जिले के दौर पर रहे. वहीं, दौरे के दौरान सीएम गहलोत हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचे, जहां नाथद्वारा में स्थित प्रभु श्री नाथ जी के दर्शन किए. साथ ही वहां से गहलोत सीधे गुडला गांव में पहुंचे, जहां भामाशाह उदयलाल जैन (Bhamashah Udayalal Jain) द्वारा निर्मित भव्य स्कूल का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहां कि डॉक्टर सीपी जोशी (CP Joshi) ने जो मांगा वह उनको दिया है. नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के गुडला गांव में भामाशाह उदयलाल जैन द्वारा 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य बदामी बाई उदयलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने लोकार्पण किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जैन परिवार की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया. वहीं, स्कूल के लोकार्पण के बाद जनसभा का भी आयोजन किया गया. इस जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर सीपी जोशी ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की हर जरूरत को मैं वकील बनकर पूरा करूंगा. सिर्फ आपको आज मुख्यमंत्री के सामने यह प्रतिज्ञा लेनी होगी कि 12वीं पढ़ाई करे बिना किसी भी बेटी का विवाह नहीं कराएंगे. वहीं, डॉक्टर सीपी जोशी ने करीब एक दर्जन स्कूलों के विभिन्न नवीन भवन बनाने की शिक्षा मंत्री से मांग की.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री (Education Minister) गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि डॉक्टर सीपी जोशी उनकी राजनीति के हेड मास्टर हैं. डॉक्टर जोशी विधानसभा अध्यक्ष है और वहां पर हेड मास्टर की भूमिका में ही रहते हैं. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें साफ कह रखा है कि सीपी जोशी का एक भी काम रुकना नहीं चाहिए. साथ ही इस अवसर पर बीजेपी को भी जमकर आड़े हाथ लिया.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन विकास असंभव है. उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. 200 गेम खेलो अपने राज्य सरकार (Rajasthan Government) की विभिन्न उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 500 बालिकाओं के हर सेकेंडरी स्कूल को कॉलेज में क्रमोन्नत करने का फैसला लिया है. डॉक्टर सीपी जोशी (Dr CP Joshi) द्वारा मंच से की हुई मांग पर सीएम गहलोत ने कहा कि शाम तक सभी घोषणाओं को राज्य सरकार द्वारा पूरा कर लिया जाएगा.
गुडला गांव में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सभी अतिथि भीलवाड़ा (Bhilwara news) के लिए प्रस्थान किया. बता दें कि भामाशाह उदयलाल जैन द्वारा 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन प्रदेश के सबसे बेहतरीन और सुविधा युक्त स्कूलों में शामिल हो गया, जहां कल से ही शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा.

