मानवता के आधार पर किया गया कार्य कभी व्यर्थ नही जाता — लायंस डॉ राजेश वर्मा

pnpandey
मानवता के आधार पर किया गया कार्य कभी व्यर्थ नही जाता — लायंस डॉ राजेश वर्मा ।
जयपुर — ( रीतु वर्मा ) — यूं तो हर व्यक्ति अपने जीवन मे धर्म , देश की  रक्षा के लिए अपनी समर्था के अनुसार कार्य करता है मगर मानवता के आधार पर किया गया कार्य कभी व्यर्थ नही जाता । यह बात पिछले दिनों होटल गोल्डन टयूलिप जयपुर में लायंस क्लब जयपुर डायमंड की इंस्टालेशन सेरेमनी मीटिंग के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायंस डॉ राजेश वर्मा ने सभी डायमंड पदाधिकारियों व मेम्बरों का आभार व्यक्त करते हुए कही ।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिस प्रकार लायंस क्लब जयपुर द्वारा जो कार्य किये गए हैं वह अपनी तरफ से अपने पद की गरिमा को समझते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर अपने पद की महत्त्वता को बखूभी निभाएंगे ।
लायंस डॉ राजेश वर्मा, चार्टर अध्यक्ष सुधीर जैन , पूर्व अध्यक्ष लायंस शंकर सिंह खंगारोत , लायंस अजय अग्रवाल , लायंस तेजेंद्र गर्ग , लायंस रमेश गुप्ता , लायंस नवीन सारस्वत ,  कोऑर्डिनेटर लायंस सुनील , लायंस दीपक , राहुल , आनंद स्वरूप भटनागर , लायंस पराग , संजय जैन , अनिल बाफना , दिनेश शर्मा बागड़ा ,डॉ दिनेश शर्मा का बहुत-बहुत आभार अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर सचिव अजय डोगरा , कोषाध्यक्ष ममता ,  मनीष गनेरिवाल मधुसूदन , रविंद्र माथुर , रघुवीर सिंह शेखावत।  लायन एंकर प्रीति सक्सेना व अतुल जैन मौजूद थे ।

लायंस क्लब जयपुर डायमंड के चमकते सितारे एवं प्रिय  इंस्टॉलेशन ऑफिसर पूर्व प्रांत पाल एमजेएफ लायन आलोक अग्रवाल पीडीजी जिन्होंने गरिमा पूर्ण इंस्टॉलेशन कराया व शपथ दिलवाई ।
Share This Article
Leave a Comment