5 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया.

pnpandey

राजस्थान के सियासी संग्राम के लिए शनिवार को 199 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा

. प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट हिंसा की खबरें भी आईं. चुनाव में 5 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने 1862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया.

जयपुर.राजस्थान का ताज किसके सिर सजेगा इसके लिए प्रदेश की जनता शनिवार को अपने वोट की चोट से जनादेश पर मुहर लगाया. राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. बता दें की गंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते एक सीट पर वोट नहीं डाला गया. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा.संपन्न

राजस्थान में मतदान जारी: अब तक राजस्थान में 68.24 फीसदी वोट डाले गए हैं. जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज भी सामने आ चुके हैं. कोटपूतली में 71.24% ,विराटनगर 69.90%, शाहपुरा में 74.48 %, चौमूं में 74.99%, फुलेरा में 70.33 %, दूदू में 73.65 फीसदी वोट डाले गए हैं, जबकि झोटवाड़ा में 66.22 %, आमेर में 70.52%, जमवारामगढ़ में 71.50%. हवा महल में 70.20 %,विद्याधर नगर में 68.12फीसदी , सिविल लाइंस में 65.31 %, किशनपोल में 70.89%,आदर्श नगर में 62.54%, मालवीय नगर में 64.83%, सांगानेर में 66.70 %, बगरू में 67.26%, बस्सी 70.69%,चाकसू 70.89 फीसदी वोट डाले गए. अजमेर जिले में 65.60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया है. वहीं किशनगढ़ में 55.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है. वहीं पुष्कर में 68.27 %, अजमेर नॉर्थ में 61.57 %, अजमेर दक्षिण में 60.42 %, नसीराबाद में 69.8 %,ब्यावर में 64.11 %, मसूदा में 63.16 % और केकड़ी में 67.35 फीसदी वोटिंग हो चुका है.जोधपुर शहर में 60.63 ,सरदारपुरा में 60.30 %,लूणी में 60.70 %,बिलाड़ा में 61.59 %, सूरसागर में 62.83 %, ओसियां में 69.39 %, लोहावट में 70.67 %, शेरगढ़ में 70.00 %,भोपालगढ़ में 60.92 % और फलोदी में 63.29 % वोट डाले जा चुके हैं. धौलपुर में शाम 5 बजे तक चारों विधानसभा में 74.11 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. धौलपुर में 73.46 %, बाड़ी में 79.28 %,राजाखेड़ा में 74.01 %, बसेड़ी में 69.00 फीसदी वोटिंग हुई.वहीं दौसा जिले में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 67.29% रहा. बांदीकुई में 74.20%, दौसा में 66.66%, लालसोट 68 .17%, सिकराय 62.74%, महवा 65. 42 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि चूरू जिले में 70.22 फीसदी वोटिंग हुआ. वहीं दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ था,वहीं 1 बजे तक राजस्थान में 40.27 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि सुबह 11 बजे तक 24.74 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. तो वहीं 9 बजे तक सिर्फ 9.77 प्रतिशत वोटिंग हुआ था.

दिग्गजों ने डाला वोट: जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कलराज मिश्र ने सी स्कीम के सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के बूथ पर अपने परिवार के साथ वोट डाला. जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने महामन्दिर स्थित वर्धमान जैन विद्यालय के बूथ संख्या 111 पर सपरिवार मतदान किया. लोकतंत्र के महापर्व में उदयपुर में कन्हैया लाल टेलर के दोनों बेटे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कन्हैया लाल के पुत्र यश और तरुण ने पहली बार मतदान किया. बता दें कि इस बार राजस्थान के रण में कन्हैया लाल हत्याकांड को सियासी दलों ने मुद्दा बनाया था.

पूर्व चिकित्साहन स्वास्थ्य राज्य मंत्री भवानी जोशी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं धन सिंह रावत अर्जुन बामनिया महेंद्रजीत सिंह मालवीय रमिला खड़िय  नानालाल एवं पूर्व सांसद  मानशंकरनिनामामंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सिविल लाइंस इलाके में कुमावत क्षत्रिय सीनियर सैकंडरी स्कूल के बूथ पर पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया. उदयपुर में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी अपने मतधिकाकर का प्रयोग किया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने पौत्र के साथ झालरापाटन के हाउसिंग बोर्ड स्थित बूथ नंबर 32 पर वोट डाला. जोधपुर में पूर्व महाराजा गजसिंह ने अपनी पत्नी हेमलता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने जयपुर के सिविल लाइन्स में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

छिटपुट हिंसा के बीच वोटिंग जारी: विधानसभा चुनाव के बीच कहीं-कहीं छिटपुट हिंसा की भी खबरे आ रही है. धौलपुर के बाड़ी में फायिरंग की घटना सामने आई. पुलिस मौके पर पहुंच कर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं. तो वहीं करौली में बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना के पोलिंग एजेंट सुमंत मीना पर जानलेवा हमला किया गया. सिरोही में भी वासा गांव के पास बूथ संख्या 132 पर हंगामा हुआ. वोटिंग के दौरान सीकर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई.मतदान के दौरान हंगामा होने पर फतेहपुर शेखावाटी में बूथ पर पत्थरबाजी कर लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की. वहीं चूरू जिले के बूथ संख्या 127 पर जमकर बवाल हुआ. भाजपा पोलिंग एजेंट की कुर्सियां तोड़ दी. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी की गई है.

Share This Article
Leave a Comment