अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवीद्र प्रताप सिंह बाराबंकी दौरे पर पहुंचे?
यहां उन्होंने समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की।
इस दौरान महानिरीक्षक ने लंबित विवेचनाओं को जल्दी निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही महानिरीक्षक ने उच्चाधिकारियों के स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।
पुलिस लाइन में सलामी ली
पुलिस महानिरीक्षक कवीद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले रियल पुलिस लाइन में गार्ड की सलामी ली। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिरीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ गोष्ठी कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की।
जिले के उच्चाधिकारियों के स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत की जा रही लम्बित विवेचनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक कवीद्र प्रताप सिंह ने जिले की गई समस्त कार्यवाहियों व विभिन्न श्रोतों से प्राप्त लम्बित प्रार्थना पत्र,आईजीआरएस आदि की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

