कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
October 19, 2022
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से जबकि पूर्व मंत्री आशा कुमारी को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता सुखविन्दर सिंह सुक्खू नादौन से जबकि विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

