चौंकानेवाला खुलासा, कहा, मेरे जीजा से था पहली पत्नी का अवैध संबंध

Mumbai : मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राजा कुंद्रा ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर वायरल हुई थ्रोबैक स्टोरीज को देखने के बाद से राज कुंद्रा (Raj Kundra) काफी परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने वर्षों बाद पहली पत्नी कविता (Kavita Kundra) से तलाक की अपनी वजह साफ करने का फैसला लिया.
राज कुंद्रा ने अपने तलाक के 15 साल बाद पहली बार इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्होंने कविता को शिल्पा की वजह से तलाक नहीं दिया. बल्की दोनों इसलिए अलग हुए, क्योंकि कविता के उनकी बहन के पति यानी उनके जीजा से संबंध थे.
मेरे ही घर में रहते थे बहन और उसके पति
राज कुंद्रा ने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में अपनी पूर्व पत्नी को लेकर कई खुलासे किए. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा – ‘मैं, मेरे पेरेंट्स और बहन एक ही घर में रहते थे. मेरे जीजा भी हमारे साथ ही रहते थे. वह भारत से यूके आए थे, अपना काम जमाने के लिए.
मैं अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाता था. इस दौरान वह (कविता) मेरे जीजा के काफी करीब आ गई थी, दोनों अपना ज्यादातर समय साथ ही बिताते थे. मेरे परिवार के सदस्यों को ये बात अजीब लगती थी. यहां तक की मेरे ड्राइवर को भी लगा कि दोनों के बीच कुछ है. लेकिन, मुझे कभी उस पर शक नहीं हुआ.’
‘मेरे जीजा वंश और मेरी पत्नी घंटों साथ रहते थे
‘मेरे जीजा वंश और मेरी पत्नी दोनों साथ ही बाहर जाते थे. एक ही कमरे में घंटों बैठे रहते थे. मेरी बहन ने इसे लेकर मुझसे बात की तो मुझे लगा कि उसे शक हुआ होगा. मेरी बहन और जीजा वंश दोनों कुछ समय बाद भारत लौट आए क्योंकि उनके लिए यहां सभी के साथ एक ही घर में रहना असहज हो रहा था.
घर के सभी लोगों को मेरी एक्स वाइफ और एक्स जीजा का घंटों साथ रहना खटक रहा था. दोनों के जाने के बाद मुझे पता चला कि कविता प्रेग्नेंट है.’
बाथरूम में घंटों फोन पर करती थी बातें
राज कुंद्रा आगे कहते हैं- ‘डिलीवरी के बाद वह अजीब व्यवहार करने लगी. बाथरूम जाती और घंटों बाहर नहीं निकलती. हमें लगा डिलीवरी की वजह से ऐसा होगा. लेकिन, एक दिन मेरी बहन ने मुझे रोते हुए फोन किया और कहा कि उसे वंश के पास से एक दूसरा फोन मिला है, जिस पर लंदन के नंबर से कॉल आते हैं.
मैंने नंबर लिया और उसका टावर चेक करवाया. तो नंबर का सबसे नजदीकी टावर मेरे घर के पास मिला. मेरे होश ही उड़ गए. मैं बाथरूम गया और चेक किया तो कविता के कपड़ों से दूसरा मोबाइल मिला, जिससे मैसेज किए गए थे.’
पूर्व पत्नी कविता ने शिल्पा शेट्टी को बताया था तालाक की वजह
राज कुंद्रा के मुताबिक, उन्हें अपनी पहली पत्नी से जो धोखा मिला, उसने उन्हें बुरी तरह हिला दिया था. उनका कहना है कि वह कभी उस दौर को नहीं भूल सकते. इस घटना ने उन्हें बुरी तरह हिला दिया था. उनकी जिंदगी काफी डिस्टर्ब हो गई थी.

राज कुंद्रा ने यह बयान तब दिया है, जब उनकी पूर्व पत्नी कविता का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपने तलाक की वजह शिल्पा शेट्टी को बताया है.

