स्कूल समय में बदलाव नहीं, शिक्षा विभाग ने जारी किए स्पष्ट आदेश

pnpandey

उदयपुर जिले में सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय निर्धारित समयानुसार ही संचालित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर उदयपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजकीय और निजी विद्यालय 23 जनवरी 2026 से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार खोले जाएंगे।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा उदयपुर द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा तय समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Share This Article
Leave a Comment