कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शिक्षक दिवस के दिन ग्वालियर में एक टीचर का क्रूर चेहरा सामने आया है। होमवर्क पूरा नहीं करने पर ट्यूशन टीचर ने 5वीं में पढ़ने वाले 8 साल की बेरहमी से पिटाई की। वहशी टीचर ने मासूम को बेड पर उल्टा लेटा कर हिप पर लोहे की रॉड से इतना मारा कि जख्म पड़ गया। बच्चा घर पहुंचा तो उसने अपने माता-पिता को रोते बिलखते हुए पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजन ने ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को इस मारपीट के फोटो भेजें। इसके बाद एसएसपी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद हजीरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बाल संरक्षण अधिनियम और धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी शिक्षक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


