राजस्थान के जोधपुर शहर में उपद्रव घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू आज दूसरे दिन भी जारी रहा और स्थिति के मद्देनजर इसे 6 मई की मध्य रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं तथा स्थिति नियंत्रण में हैं और कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई हैं।
के उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर से बुधवार मध्य रात 12 बजे तक लागू किया गया था जिसे बढ़ाया गया है। कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दी गई है वहीं शहर में इंटरनेट सेवा दूसरे दिन भी बंद रही।
अब तक 161 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस घटना के मामले में दंड संहिता की धारा 151 के तहत अब तक 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। कर्फ्यू के कारण इन क्षेत्रों में सड़के और गलियां सूनी नजर आ रही हैं और क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि उपद्रव के दूसरे दिन कहीं से कोई किसी उपद्रव की कोशिश एवं घटना की खबर नहीं हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

